माया का संसार
माया का संसार माया का संसार तुम्हारा माया का संसार, एक तरफ लगे पासा दूजे तरफ तेज धार। माया का संसार तुम्हारा माया का संसार। १ **" जैसे उपजी काया से काया वैसे आई माया, दूर का वासी भाई लगे, अपना भाई पराया, माया का संसार तुम्हारा माया का संसार। २ *** दूर बैठा वह देख रहा, तुम्हारी करतूतों को, उसकी तरफ पीठ करके पूज रहे हो भूतों को, माया का संसार तुम्हारा माया का संसार। ३ *** भूत तुम्हारे साथ खड़े हैं, आज अभी और कल, तूने प्रभुनाम से बांध रखा, क्या मेरा रूप-विशाल। माया का संसार तुम्हारा माया का संसार। ४ *** आँख खोल के देख जगत मे, मेरा क्या परमान, आँख बंद कर देख पायेगा, जब करेगा मेरा ध्यान। माया का संसार तुम्हारा माया का संसार। ५ *** जो सताता, जो सताया जाता, मेरा सबसे नाता, मै ही कर्म,मै कर्ता - कारण, मै ही दण्ड, सुखदाता। माया का संसार तुम्हारा माया का संसार। ६ *** तेरे सुख के लाखों उपाय, एक भी पाए तु तर जाय, और किसी को जग ना भाये, देख पिछे,हमी को पाए। माया का संसार तुम्हारा माया का संसार। ७ *** ऐसा बनाया...