Narendra Modi is a greatest hero नरेंद्र मोदी एक महान नायक
Narendra Modi greatest hero नरेंद्र मोदी एक महान नायक आपने कभी रेगिस्तान का विशाल मैदान देखा होगा, रेगिस्तान के विशाल मैदान की स्थिति कभी एक जैसी नहीं होती, समय दर समय आने वाले आंधी और तूफ़ानों से रेत उड़ती रहती है और स्थितियों में बदलाव होते रहते हैं। यह संसार भी ऐसा ही है जैसी परिस्थितियां बनती है वैसा ही कार्य होते चले जाते हैं, और संसार समय अनुसार बदलता रहता है इस संसार में मुख्यतः तीन प्रकार के लोग रहते हैं, एक जो पाप कर्म करते हैं, दूसरे जो धर्म कर्म करते हैं, और तीसरे जो इन पाप और पुण्य के चक्कर में बीच में धक्के खाते रहते हैं। समय-समय पर राम, कृष्ण, बुद्ध जैसे महापुरुष इस संसार में आते रहते हैं मैं यह पूर्ण रूप से नहीं मानता हूं कि किसी महात्मा का जन्म हुआ है अपितु उस आत्मा में समय की मांग के अनुरूप अपने आप को एक योद्धा के रूप में तैयार करने की क्षमता होती है, और समय की मांग के अनुसार समय एक दिन उन्हें प्रस्तुत करता है और उनके कंधों पर समय की महान बदलाव का भार डाल देती है। समय को भली प्रकार पता होता है कि किस कार...