प्रकृति के नियम
Law of nature हमे धरती पर जिवित रहने के लिए प्रकृति के नियम को जानना बहुत जरूरी है, प्रकृति किसी के लिए भी अपने नियम नहीं बदलता, कोई फर्क़ नहीं पड़ता कि आप क्या सोचते हैं और आप क्या करते हैं, कोई इंसान हो या कोई जानवर हो जीव हो या निर्जीव हो ईश्वर ने सबके लिए नियम बना रखे हैं सबको उनके बनाए गए नियम के अनुसार ही चलना होता है, जिसने भी उस परम नियम के विरुद्ध चलने का प्रयास किया उसका मिटना तय है, जब तेज आँधी आती है तब सारे पौधे हवा की बहाव की दिशा में झुक जाते हैं, हालाँकि यह हवा के दबाव के कारण होता है परंतु यदि कोई पेड़ ना झुक पाए उसकी शाखाओं मे लचीला रुख नहीं अपनाया तो क्या होगा? निश्चित रूप से उस पेड़ की शाखाएँ टूट कर जमीन पर गिर जाएंगी। धरती पर कई प्राकृतिक विराट महाशक्तियों के सामने मनुष्य की कोई औकात नहीं है, हम एक पल भी उसके सामने नहीं टिक पाएंगे। इसलिये हमे यह जान लेना चाहिए कि हमसे भी शक्तिशाली और भी कोई है, हम तो एक तिनके के समान हवा मे उड़ सकते हैं, जल जिस तरह जीवन के लिए वरदान है ठीक उसी तरह जानलेवा भी है...