Sahjan flower Indian kadhi swadisht recipe


Sahjan flower Indian kadhi swadisht recipe 


Video link 
https://youtu.be/riR6V4o4mHM


सहजन या मुनगा भारत के सभी प्रांतों मे पाया जाता है यह पूरे विश्व में सर्वाधिक मात्रा मे इस वृक्ष की फूल, पत्तियों एवं फल का प्रयोग किया जाता है,
Deshi Recipe Anita Patel

Deshi Recipe Anita Patel

जितने प्रकार के विटामिन और मिनरल इस पौधे में पाया जाता है और किसी भी पौधे में नहीं पाए जाते यह बात हमे समझ लेनी चाहिए, कहीं कहीं सहजन बारह मासी भी पाया जाता है जिसमें  पूरे साल फल फूल आते हैं, परंतु अधिकतर यह पौधा जनवरी और फ़रवरी में पुष्प आने लगते हैं, पूरा पेड़ स्वेत छोटे छोटे फूलों से भर जाता है, मुस्किल से 5% फूल ही फल पाते हैं बाकी का फूल गिर जाता है, इतने कम फूलों का फलना भी बहुत होता है ज्यादा फल आने से पौधे की नाजुक डाली टूट जाती है,
Touch pic for video

          तो जहाँ इतने सारे फूल गिर जाया करते हैं तो लोग फूलों से भी तरह-तरह से खाने में प्रयोग करते हैं
 तो मैं सहजन के फूल की  चपाती कड़ी बनाई है, उम्मीद करती हूँ कि आपको बहुत पसंद आएगी, वीडियो को पूरा देखिए, like किजिये, share किजिये, और subscribe करना मत भूलिए,
सामग्री -
सहजन के फूल, बेसन या  भीगे चने की दाल, सरसों का तेल, नमक, हल्दी, जीरा, गोल मिर्च, लाल मिर्च, लहसून, मेथी के दाने, मीठा नीम के पत्ते,आमचूर

Anita Patel deshi recipe

विधि -
1. पहले फूल को अच्छे से धोकर छान लें
2. पानी गरम करके 5 मिनट फूल को उबाल लें, एक चम्मच नमक भी डाल दें
3. उबालने के बाद छान कर रख दें
4. बेसन को पानी से पेस्ट जैसा बना लें या चने की दाल को मिक्सी मे पीस लें,
5. अब पेस्ट में थोड़ा नमक मिला दें और पेस्ट को फूलों के साथ अच्छे से मिला कर, तवे पर मोटी रोटी बना लें
6. रोटी को चाकू से छोटे चौकोर टुकड़े कर लें
7. कड़ाही चढ़ा कर तड़के के लिए सरसों का तेल डालें 2-3 चम्मच
8.लहसून, मिर्च, मीठा नीम के पत्ते और मेथी के दाने डाल दें भूरा होते तक चलाएं,
9. 2-3 बारीक कटे हुए टमाटर और हल्दी और नमक डाल कर चलाएं जब तक टमाटर गल ना जाएं,
10. लहसून, जीरा, गोल मिर्च, लाल मिर्च का पेस्ट डाल दें और चलाएं
11. बेसन का घोल डाले या पीसी चने की दाल की घोल डाल दें ढक कर 5 मिनट उबालें,
12. रोटी के टुकड़े डाल कर 2 मिनट तक पकने दें
13. नमक टेस्ट कर लें कम लगे तो डाल दें अब अंत मे दो चम्मच आम चूर डाल दें और गैस बंद कर दें
चावल के साथ खाएं और खिलाएं 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुनरावृत्ति का सिद्धांत Theory of Recurrence

सहजन या मुनगा के चमत्कारी गुण। मुनगा के गुणकारी फायदे

गुरु मंत्र क्यों जरूरी है