सकारात्मक एवं नकारात्मक ऊर्जा का हमारे जीवन पर प्रभाव
सकारात्मक एवं नकारात्मक ऊर्जा का हमारे जीवन पर प्रभाव
घर की रखी सामानों मे उनकी स्थिति और उनकी उत्पन्न ऊर्जा का हमारे मन और हमारी सारीरिक यादों से बनी हमारी भावनाओं पर क्या प्रभाव डालती है, इसका असर हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है, किस स्थिति मे सकारात्मक एवं किस स्थिति में नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
ग्लास पानी से भरा हुआ है
ग्लास गिर गया कोई बड़ी बात नहीं क्यूकी स्वाभाविक है कि अगर ग्लास का बैलेंस बिगड़ा तो ग्लास गिरेगा ही, ग्लास का गिरना नकारात्मक ऊर्जा नही दे रही है यहाँ कारण कोई भी बना हो सकता है, कोई इंसान कोई जानवर या भूकंप, जब तक आपकी नजर उस गिरी ग्लास पर पड़ नही गई तब तक कुछ वैसा नहीं था जैसा आपकी नजर पड़ने पर आपके साथ अनुभव हो रहा है उसकी नकारात्मक ऊर्जा का असर हो रहा है क्वांटम साईंस इसे प्रूफ कर चुकी है, यह किसी वस्तु जीव या निर्जीव सब के साथ ऐसा होता है, वही आपके साथ भी हो रहा है, चूंकि ग्लास बना ही है ऊपर की तरफ अपना खुला भाग रखना, ओ अब लेटा हुआ हो तो उसकी ऊर्जा भी नकारात्मक होगी जो आपके ऊपर भी नकारात्मक प्रभाव डालेगी या डालती रहेगी जब तक ग्लास उठाकर सीधा रख ना दिया जाए।
*पानी रखने वाले खाली बर्तन जो घर मे दैनिक काम मे लाए जाते हैं, नए पात्रों को छोड़कर भी नकारात्मक ऊर्जा देती हैं।
*फूट वियर, जूता चप्पलें आदि अगर सही जगह पर ना रखी गई हो, उल्टी सीधी रखी हो या कहें बिखरी हुई हो नकारात्मक ऊर्जा देती हैं।
*पूजा स्थान पर देवी देवताओं के फोटोग्राफ या मूर्ति सही दिशा मे ना रखी गई हो, पूजा स्थल की सफाई नियमित ना करना भी नकारात्मक ऊर्जा देती है।
*घर मे मक्खियों का ज्यादा मात्रा मे होना या डंक मारने वाले कीड़े का घर मे होना भी नकारात्मक ऊर्जा देती हैं।
*घर का मुख्य दरवाजा साफ सुथरा और पेंट किया हुआ ना हो तो नकारात्मक ऊर्जा घर मे प्रवेश करती है।
*दीवाल के दाग धब्बे जो अजीब अजीब के आकृति बनाती हो नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है।
*घर मे रखी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु अगर खराब पड़ी हुई हो नकारात्मक ऊर्जा देती है।
*घर की बेदी जिसमे तुलसी के पौधे लगे हों उसे साफ ना रखना और पौधे मे पानी ना डालना भी नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है।
*पढ़ाई करने वाले छात्रों के स्टडी टूल्स अगर बिखरे पड़े रहते हों तो ओ भी नकारात्मक ऊर्जा देती हैं।
और भी ऐसे बहुत सी चीजें हैं जिनपर ध्यान देकर नकारात्मक ऊर्जा को हटाया जा सकता है,
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा हमारे जीवन में नकारात्मक प्रभाव देने मे कोई कसर नही छोडती और सकारात्मक ऊर्जा भी इसी प्रकार सकारात्मक ऊर्जा देने मे अपना अहम भूमिका निभाती हैं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें