सफलता के 9 सूत्र

सफलता के 9 सूत्र अपने जीवन में लाइए

दोस्तों ऎसा कौन व्यक्ति है जो अपने लाइफ में सफलता पाना नहीं चाहता होगा

                      जब तक हम स्कूल में होते हैं तब तक हम बिंदास जीवन जीते हैं और कालेज मे जाते हैं तब मस्ती करने में पीछे नहीं होते, अपने लाइफ के प्रति सजग नहीं होते जैसे पढ़ाई पूरी होती है वैसे ही जिम्मेदारियों का अहसास होने लगता है, तब अहसास अब जब आप किसी पोस्ट के लिए अप्लाई करते हैं होता है कि यार हमे जब अपने कॅरियर को सवारने की जरूरत थी तब हमने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मस्ती करने मे गुजार दी।

                          आज के बढ़ती जन संख्या दर ने कंपीटिशन को बहुत टफ कर दिया हमने जैसे तैसे पढ़ाई पूरी की पर जब तक नौकरी ना मिल जाए तब तक दिल को सुकून नहीं मिल सकता है।
                              अब जब हम किसी पोस्ट के लिए अप्लाई करते हैं तब पता चलता है कि मात्र 10 सीटों के लिए 10000 लोगों ने अप्लाई किया है।
                              अब क्या करें 10 हजार लोगों मे केवल 10 लोगों को ही जॉब मिलनी है, अब अपनी गिनती मै कितने नंबर पर करूं, समझ में नहीं आता, फिर मेरा आत्मविश्वास कहता है कि 1 से लेकर 10 तक की गिनती मे कोई नंबर मै चुन ही लेता हूँ इसके अलावा मेरे पास कोई रास्ता भी नहीं है पर एक बात हमेशा दिल मे खतकते रहती है, 1 से लेकर 10 नंबर तक चुन लेना तो आसान है पर हासिल करना कितना मुश्किल है यह मै जानता हू या मेरा दिल जानता है।

                            तो अब बात ए है कि अब हम ऐसा क्या करें कि सचमुच मै अपने आपको 100% तसल्ली दे सकूं की मै 1 से लेकर 10 तक की गिनती में आने के लिए कुछ ना कुछ तो अलग करना ही होगा, अगर कुछ भी नहीं कर सका तो मुझे जॉब के लिए अप्लाई करना ही बेकार था।
                     बात केवल एक जॉब मिलने की नहीं है मेरे दोस्त
          जॉब मिले ना मिले हमे हर हाल मे किसी ना किसी फील्ड मे तो सफल होना ही होगा, अगर मैंने जी जान से सफलता पाने के लिए कोसिस नहीं की अपना जीवन अंधकार में चला जाएगा।

                        आज के इस युग में अवशरों की बिल्कुल भी कमी नहीं है, एक पहले का जमाना था जब  गिने चुने ही अवशर मिलते थे पर अब आपको अनेक जगहों पर अनेक प्रकार के मौके मिलते हैं, पर इस बात का हमेशा ख्याल रखना होगा कि कॉमप्तिसन हर जगह उतना ही है जितना 10000 मे से 10 सीट हासिल करना।
       अगर सच कहूं तो यह इतना भी मुश्किल नहीं है हर इंसान मे कोई ना कोई खूबी या कहें ख़ासियत जरूर होती है जिसमें वह अच्छा प्रदर्शन कर सकता है और यह खूबी उ्‍सके अलावा कोई नहीं जानता है, बस आपको अपने टॉप मोस्ट खूबी को पहचानकर उस पर फोकस करना है।

        अब आपको करना यह है कि जिस फील्ड में आपकी रुचि ज्यादा हो उसे ही अपना हथियार बनाना है, जब आपका हथियार मिल जाए तो आपको उसे उन्नत, तेज, और सटीक बनाने के लिए आपको सूचनाएं, जानकारियां आदि जुटाने हैं, जहां से भी मिल सके वहा से प्राप्त करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको किसी चीज को पाना हो  तो किसी न किसी चीज का त्याग भी करना जरूरी हो जाता है और वह आपको अपने लाइफ के लिए करना ही होगा, 24 घंटे आपको सजग और सावधान रहना होगा, उसके लिए मै आपको कुछ टिप्स देता हूं, जिसे आप रोज़ fallow करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी ऐसा मेरा विस्वास है। 

         1.  पहला की आप रोज सुबह जितना जल्दी हो सके बिस्तर छोड़ दें।

          2. फ्रेश होन के बाद आप कम से कम 3से 4 ग्लास पानी पिएं, शाम को सोने से पहले ही तांबे के पात्र मे पानी भरकर रख दे उसे ही पीएं,

      3.  30 मिनट तक हल्के फुल्के व्यायाम करें, आप youtube पर कुछ व्यायाम को चुन सकते हैं।

       4. 30 मिनट तक आत्म ध्यान करें कोई मंत्र आप मन में जप केरें तो और भी अच्छा है, नही तो शांत होकर ओम को ब्रम्हांड से आती ध्वनि तरगों को सुने।

      5. फिर आप1 घंटे बुक्स पढ़ें, पन्ने ना पल्टाते रहें, जिस टॉपिक को पढ़ें भगवान् की पूजा की तरह आत्म विश्वास रखकर पढ़ें,
  अपको दो घंटे का समय तो लग ही जाएगा, उसी प्रकार से अपना time table तय करें।

     6.  दिन भर अपने दिमाग मे आने वाले बुरे खयालों को दरकिनार करते रहें, चाहे कुछ भी हो इन बुरे विचारों को दिमाग में घुसने का जगह नहीं दें। 

        7. अपने उन दोस्तों से जो आपको गलत काम करने के लिए उकसाने का काम करते हैं, दूरी बनाकर रहे तो बेटर है, 


         8. अपने से बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों के सानिध्य मे रहने की कोशिश करें, 

           9.जब तक आप अपने मंजिल तक ना पहुच जाएँ आप अपनी सबसे प्रिय 3 आदतों या कहें वस्तु, या जो आपको लगता है कि ओ आपका समय बर्बाद करते हैं उनका परित्याग करें। 
         यह क्रिया आपको आने वाले एक वर्ष तक लगातार करें आप अपने आपको एक साल बाद एक अलग जगह पर पाएंगे 

 धन्यवाद
Blowlifer.blogspot.com
Prakash Patel

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुनरावृत्ति का सिद्धांत Theory of Recurrence

सहजन या मुनगा के चमत्कारी गुण। मुनगा के गुणकारी फायदे

गुरु मंत्र क्यों जरूरी है